Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सिंचाई विभाग के ठेकेदार को कुल्हाड़ी से काट डाला*! पढ़ें पूरी खबर…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हमीरपुर। जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड कस्बे में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के ठेकेदार एवं किसान देशराज (65) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

ADVERTISEMENTS

यह घटना राठ-उरई मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जलालपुर शाखा नहर के पास हुई। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की रंजिश हत्या की वजह मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोहांड कस्बे के कमलानगर निवासी देशराज पुत्र परमलाल खेती-किसानी के साथ-साथ सिंचाई विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार को वह एक पड़ोसी के साथ किसी कार्य से राठ तहसील गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने नंदा सुनंदा देवी की करी पूजा अर्चना*! विकास और विरासत का दिया नारा! पढ़ें~ नैनीताल vip अपडेट...

दोनों लोग बागीपुरा मार्ग होते हुए वापस गोहांड लौट रहे थे।आरोप है कि शाम करीब 6:45 बजे जलालपुर शाखा नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो भाइयों ने देशराज को रोक लिया और कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बताया जाता है कि हमलावरों ने उनके सिर, हाथ और पैरों पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना जरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े देशराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहांड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पुत्र कमलेश ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी का आरोपी पक्ष से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

उनके पिता अक्सर पड़ोसी के साथ तहसील और अन्य स्थानों पर जाकर उसका सहयोग करते थे। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष देशराज से रंजिश मानता था। परिवार के पास बागीपुरा मौजा में करीब चार बीघा कृषि भूमि भी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शिक्षा विभाग का खेल*! बच्चों के जूते और बैग के पैसे दबाकर बैठे! पढ़ें~ कहां कितने मिले हैं₹

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान, थाना प्रभारी जरिया दिनेश पांडेय तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि गोहांड-बागीपुरा मार्ग पर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी गोहांड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें