Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पत्रकार समाज के मुद्दों को उजागर कर प्रशासन और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं! पढ़ें डीएम नैनीताल क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें एक बार फिर नैनीताल की जनता की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के मुद्दों को उजागर कर प्रशासन और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करते हैं।

ADVERTISEMENTS

फील्ड रिपोर्टिंग के माध्यम से मीडिया न केवल जनसमस्याओं को सामने लाता है, बल्कि भविष्य की नीतियों को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में विकास, बुनियादी ढाँचे, महिला, बाल एवं कमजोर वर्गों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

साथ ही, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं, खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी आवश्यकताओं पर सकारात्मक हस्तक्षेप किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि खेल प्रशिक्षकों (कोचों) के लिए रविवार की छुट्टी के स्थान पर कार्यदिवसों में अवकाश दिया जाएगा, ताकि रविवार को बच्चों की छुट्टी रहते बच्चों को प्रशिक्षण का अधिक लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की सड़कों पर गड्ढे खुदे हैं, उन्हें शीघ्र भरने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण एवं जनहित से जुड़ी नीतियों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

संवाद के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने सुझाव दिया कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच संवादहीनता नहीं रहनी चाहिए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि नियमित रूप से प्रेस मीट आयोजित की जाएंगी, जिससे संवाद की प्रक्रिया निरंतर बनी रहे।

इससे पूर्व सभी पत्रकारों द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, सूचना अधिकारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी प्रियंका जोशी समेत विभिन्न संस्थानों से आए प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें