
नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल सड़क मार्ग के वल्दिया खान पर आज दोपहर को सड़क पर चीड़ के पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
मार्ग से जा रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके से ही त्वरित जिला आपदा प्रबंधन पुलिस कार्यालय एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों को तत्काल फोन करते हुए तत्काल सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते हुए यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सड़क मार्ग पर फसे यात्रियों से कुमाऊं आयुक्त द्वारा धैर्य बनाने को कहा तथा उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही मार्ग से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है।
इस दौरान अनेक बाईक व दोपहिया सवार यात्री जबरदस्ती पेड़ के किनारे/नीचे से वाहन को आगे ले जा रहे थे, जिन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत कुमाऊं आयुक्त द्वारा रोका भी गया।
उन्होंने सभी से अपील की कि वह ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें, कभी भी जबरदस्ती वाहन को आगे न ले जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सके। इस घटना में किसी भी प्रकार से कोई क्षति नहीं हुई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *देश के विपक्ष को दिशा दे रही खटीमा की नेहा बोरा*! पढ़ें ~ ताजा विविध अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: चार स्थानों पर हो रही श्री रामलीला में उमड़ रही भक्तों की भीड़! पढ़ें~ मिनी उत्तराखंड अपडेट…
लालकुआं से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, ‘चलो दिल्ली’ महारैली में उठाई लोकतंत्र और वोट के अधिकार की आवाज…