Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

* ब्रेकिंग न्यूज * (लालकुआं विधानसभा क्षेत्र) भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ चिंतन! पढ़ें विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भाजपा का आज यहां लालकुआं विधानसभा क्षेत्र स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट सहित कई नेताओं ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया।

ADVERTISEMENTS

इसमें प्रमुख रूप से दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी, स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की प्रतिभा मेजर जनरल खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोकसभा* ! पढ़ें : जनपद नैनीताल अपडेट...

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी सक्रिय कार्यकर्ता धरातल पर निष्ठा के साथ काम करें।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, अरुण जोशी, भाजयुमो नेता मनीष बोरा मिथुन, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, लालकुआं मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल, जीवन कबडाल, तारा पांडे प्रदेश कमेटी सदस्य संजीव शर्मा, एडवोकेट गणेश कांडपाल सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर! पढ़ें जिला बदर अपराधियों की सूची...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें