Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्षा देवकी बिष्ट ने आम ग्रामीणों की तर्ज पर खुली बैठक में किया प्रतिभाग*! पढ़ें विधायक ने*ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* के कहने पर कितने लाख रुपए दिए…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां ग्राम पंचायत खुर्पाताल में ग्राम सभा की पहली खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनता के सम्मुख बजट भी रखा गया।

ADVERTISEMENTS

कई विकास योजना पारित हुई। इस बैठक में नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्षा देवकी बिष्ट ने ग्रामीणों की तर्ज पर ही खुली बैठक में प्रतिभाग किया।

खुली बैठक में मौके पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी अब हुई आईटीसी*! लगा बोर्ड! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

बैठक इसलिए भी खास रही क्योंकि बैठक में एक गांव ही नहीं बल्कि पूरी न्याय पंचायत खुर्पाताल के सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे।

सभी को पंचायत के अधिकार कर्तव्य भी बताए गए। ग्राम पंचायत ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग, पंचायत भवन, निर्माण की मांग, खेल मैदान सुधारीकरण की विधायक एवं प्रमुख से रखी मांग।

इस पर जन प्रतिनिधियों ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के समाज कल्याण पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, खाद्य राशन कार्ड, उद्यान, जल संस्थान, की कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण हुआ मनरेगा, पेंशन सहित कई प्रस्ताव पारित हुए।

खेल मैदान को लेकर विवाद ग्राम पंचायत की जमीन पर ग्राम पंचायत की संपत्ति रहेगी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा खेल मैदान ग्रामीणों के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

लघु सिंचाई विभाग को गुल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। विधायक सरिता आर्य द्वारा 4 लाख विकास कार्य के लिए घोषणा की।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान खुर्पाताल हंसी नेगी द्वारा की गई। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, भारती मेहरा, जानकी कोटलिया, गोविंद अधिकारी, कीर्ति आर्य, खुशाल बिष्ट, हेम बहुखंडी, योगेश्वर सिंह,
बी डी सी मुकेश मेहरा, चित्रा पंत, कंचन राठौर, सूरज अधिकारी, निशा मेहरा,
गणेश बिष्ट गोविंद राणा , दीपक मेहरा, सुरेश डालाकोटी, मनमोहन कनवाल, जीवन नेगी, विक्रम कनवाल,समाज कल्याण दिनेश बिष्ट, ग्राम विकास सुनील चनियाल,कृषि, उद्यान, वन, जल संस्थान, खाद्य सहित अन्य विभाग के अधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें