Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : *बस में चढ़ते समय मदरसन फैक्ट्री की कर्मचारी सड़क में गिरी*! डाक्टर ने किया मृत घोषित! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां एक उद्योग में कार्यरत (21) युवती की ड्यूटी के बाद अचानक मौत होने से परिवार सदमे में आ गया है।

ADVERTISEMENTS

निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी से ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर बाहर निकल कर बस में बैठने को जा रही युवती अचानक गस खाकर सड़क में गिर गई, जिसे कंपनी के स्टाफ द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने के लिए चल रही पदयात्रा पहुंची श्री लंका*! पढ़ें~ क्या है नारा...

अचानक हुई लड़की की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया हैप्राप्त

जानकारी के अनुसार आज यहां मोटाहल्दू के मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती रिमझिम पुत्री मनोहर लाल जो कि ईसाई नगर नंबर वन लामाचौड़ हल्द्वानी की निवासी है।

शनिवार की दोपहर को 2 बजे अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर कार्ड पंच करने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकल कर सड़क से बस में बैठने को अन्य साथी कर्मचारियों के साथ जा रही थी कि अचानक गस खाकर बीच सड़क में गिर पड़ी, जिसे अन्य साथी महिला श्रमिकों ने उठाया तथा कंपनी की गाड़ी से तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राधाष्टमी पर प्रवचन और भंडारे का हुआ आयोजन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन एवं अन्य कर्मचारी हतप्रभ है। तथा अन्य साथी कर्मचारियों में एकदम हड़कंप मच गया। वहीं रिमझिम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

इधर कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी का कहना है कि मृतका युवती गत फरवरी माह में ही उनकी कंपनी में लगी थी, उसके परिवार में एक भाई एवं तीन बहने हैं, जिसमें से एक बहन का विवाह हो चुका है।

इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें