Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कार्बाइन से चली एक साथ दर्जनभर करीब गोली*! हेड मुहर्रिर की मौत! देहरादून में अफरातफरी! पढ़ें राजधानी हलचल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यहां रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार रात होते ही पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में कार्बाइन से चली गोली लगने से मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS

इस जघन्य घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी ड्यूटी वाली कार्बाइन से एक साथ दर्ज के करीब फायर हुए हैं जिनमें से तीन गोलियां पुलिस सिपाही हेड मुहर्रिर की छाती में लगीं हैं ।

पुलिस पूरे मामले की कई पहलू से जांच कर रही है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त थे और वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे।

सूत्रों के अनुसार सोमवार रात करीब 9:15 बजे सुनील कुमार को सूचना मिली कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है। इसके बाद वह अपनी सर्विस कार्बाइन लेकर रानीपोखरी क्षेत्र के नागाघेर स्थित घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्कूलों में लगेगी नशा विरोधी विशेष कक्षा*! पढ़ें : कहां हुआ मंथन...

परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उन्होंने गेट खटखटाया और आवाज दी। जब वह आंगन में जूते उतार रहे थे, तभी अचानक गोलियां चलने की तेज आवाज आई।

आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद पत्नी, बेटा और बेटी बाहर पहुंचे तो सुनील खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील की सर्विस कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चलीं।

थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि सुनील की छाती में तीन गोलियां लगी थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर रात करीब 10 बजे थाना रानीपोखरी पुलिस मौके पर पहुंची।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी देहात जया बलोनी के निर्देश पर फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि जूते उतारते समय अचानक कार्बाइन से 11 राउंड फायर कैसे हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: गौला बैराज से पानी छोड़ा! तटीय भागों में न जाने की अपील...

जांच में हथियार की तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि पिछले कुछ समय से सुनील कुमार का परिवार में विवाद चल रहा था।

स्थानीय लोगों ने घटना से पहले घर में कहासुनी होने की बात भी पुलिस को बताई है।फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है। मामले की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि पिछले कुछ समय से सुनील कुमार का परिवार में विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने घटना से पहले घर में कहासुनी होने की बात भी पुलिस को बताई है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है। मामले की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। कारबाइन से धड़ाधड़ गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत जदा हो गये। सीएम पुष्कर धामी सरकार ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें