Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *डेढ़ किलो चरस सहित एक तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें: टिहरी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

टिहरी। यहां जिले की मुनिकीरेती पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी के कब्जे से टीम ने डेढ़ किलो चरस बरामद की है। चरस की कीमत तीन लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने इस बड़ी सफलता पर संयुक्त टीम को शाबाशी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : प्रतिष्ठित व्यापारी की धर्मपत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि के सपने को साकार करने की दिशा में पुलिस और एएनटीएफ की टीम भद्रकाली चौकी के निकट चेकिंग कर रही थी।

तभी एक संदिग्ध को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। तस्कर की पहचान बुद्धि सिंह निवासी मनेरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि तस्कर पहले भी नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र में तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुका है। जो फिलहाल जमानत लेने के बाद से फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राशन कार्ड धारक करवा लें केवाईसी*! पढ़ें~ नैनीताल अपडेट...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भी भेज दिया गया है।

इस आरोपी को पकड़ने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान भद्रकाली चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसओजी प्रभारी ओम कांत भूषण को गुड जॉब के लिए शाबाशी दी गई है। पुलिस ने कहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें