Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: प्रवीण और उमेश पर फिर हुआ मुकदमा! पढ़ें जनता क्या कर रही मांग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। यहां आए दिन प्रवीण कुमार चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच तनाव से क्षेत्र में अशांति फैलने लगी है जिसे रोकने के लिए पुलिस को काफी कार्यवाही करनी होगी ऐसा लोग मांग करने लगे हैं! सूत्रों के अनुसार रुड़की-लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के करीब प्रवीण कुमार चैंपियन और विधायक उमेश कुमार विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है!

ADVERTISEMENTS

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुई झड़प को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है!

पुलिस ने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का मन बना लिया है! लगता है फिर से एक बार दोनों कोर्ट के चक्कर लगाने वाले हैं! दोनों ही पक्ष एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हैं पूर्व में भी ये दोनों बड़ा विवाद करके उत्तराखंड की छवि को तार तार करते नजर आए और चैंपियन को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

लेकिन ये फिर से भिड़ने लगे हैं जिससे आए दिन यहां विवाद हो रहा है! समाज से जुड़े लोग चाहते हैं कि अपराधी कोई हो उसे कड़ी सजा देव भूमि पुलिस देने का काम करे जिससे अपराध की दुनियां की बढ़ रही सोच को कुचला जा सके।

चैंपियन उवाच…

पूर्व विधायक चैंपियन के चालक की तहरीर पर उमेश कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, गाड़ी में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि उमेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चैंपियन की गाड़ी को टक्कर मारी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाया.

विधायक उमेश कुमार उवाच…

वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार के चालक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने ओवरटेक कर जानबूझकर उनकी गाड़ी को साइड मारी. इसके बाद चैंपियन और उनके साथियों ने लाठी-डंडों और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ की. साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकाया. बता दें यह विवाद शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे का है जब दोनों नेताओं के काफिले सोलानी पुल के पास आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*योगी आदित्यनाथ को लेकर होने लगी चर्चा*! पढ़ें~ विविध सामयिकी...

पुलिस ! तू डाल डाल… मैं पात …पात…

देखते ही देखते मामला तकरार से हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर आ जुटे. फिलहाल पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर घटना की वीडियो फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. बता दें इससे पहले भी पूर्व विधायक चैंपियन और खानपुर विधायक आमने सामने आ चुके हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें