Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस में गणेश गोदियाल और भुवन कापड़ी के नाम की चर्चा! भाजपा में चुप्पी! पढ़ें भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर खास रिपोर्ट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आज दिल्ली दरबार में चिंतन चल रहा है जबकि भाजपा में अभी इस पद के लिए कोई हलचल नहीं दिख रही है! कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं! एक दूसरे का दोनों ही दल इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों मंडलों का मत साधने का मामला अहम है!

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस नेता आज दिल्ली में तय करने जा रहे हैं कि किसे राज्य की कमान सौंपी जाए जो आने वाले 2027 में कांग्रेस की वापसी करवा सके! भाजपा में ये समस्या पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से नहीं दिख रही अभी! अभी नाम ही काफी है वाला पैटर्न चल रहा है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

कांग्रेस उत्तराखंड में दो धड़ नजर आ रही है ये कहिए जीजा जी और साले साहब का गुट कांग्रेस की बुनियाद नजर आ रही है! एक तरफ हरीश रावत खेमा है तो दूसरी ओर करण मेहरा समर्थक दिल्ली में डटे हुए हैं!

इसमें गणेश गोदियाल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है जबकि पत्ता बदलने के लिए यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, स्वयं करण मेहरा, प्रदीप टम्टा सहित दर्जन भर चेयर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं!

हरीश रावत क्या गुल खिलाते हैं ये महत्वपूर्ण हैं क्योंकि एक बड़ा चेहरा हरीश रावत हैं कांग्रेस का जो कुछ भी गुल खिलाने में महारत हासिल करते हुए आए हैं! अपने सीएम कार्यकाल में आए दिन चर्चा में रहने वाले हरीश रावत भी दिल्ली में डेरा डाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

अब तक गणेश गोदियाल और भुवन कापड़ी के नाम प्रमुख रूप से लिए जा रहे हैं लेकिन अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान के पास सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें