Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते राहुल दुर्गापाल ने 96.2% अंक हासिल कर प्रतिभा के लोहा मनवाया*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। पढ़ने वाले बच्चों ने इतिहास रचा है! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में लालकुआं क्षेत्र के लिए एक और गौरवशाली खबर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते राहुल दुर्गापाल ने 96.2% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़: पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, दिसंबर में होगी बड़ी मुलाकात

निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र राहुल ने लगभग हर विषय में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी बहुमुखी क्षमता का परिचय दिया है।

उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं—विज्ञान में 99 अंक, अंग्रेज़ी में 96, गणित में 96, हिंदी में 95, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 95 और सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए।

राहुल की इस उपलब्धि के पीछे उनका मजबूत पारिवारिक और शैक्षणिक माहौल भी अहम भूमिका निभाता है।

उनके दादा हरीश चंद्र दुर्गापाल राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनके पिता हेमवती नंदन दुर्गापाल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी हैं।

उनकी माता उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।राहुल की इस सफलता पर उनके घर और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब*! पढ़ें~ कहां पकड़ा गया...

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है।राहुल दुर्गापाल की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें