Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *दो करोड़ के करीब पहुंचे कांवड़ मेले में*! पढ़ें – अब तक कितने लोगों की बचाई जान…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हरिद्वार। यहां सावन में होने वाला कांवड़ मेला चरम पर चल रहा है। बड़ी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तक हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों का आंकड़ा एक करोड़ 80 लाख को पार गया है. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में भी पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...

मेले में जहां सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं. वहीं गंगा की उफनती लहरों के बीच वाटर एम्बुलेंस यानी लाइफ बोट भी तैनात की गई है. एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा मित्र मिलकर कांवड़ियों की जान बचा रहे हैं।

अभी तक लाइफ बोट के जरिए 25 से 30 कांवड़ियों की जान बचाई जा चुकी है.कांवड़ मेले में लाइफ बोट को वाटर एम्बुलेंस का नाम दिया गया है. इसमें गंगा किनारे बोट को खड़ा किया गया. बोट पर एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा मित्रों की तैनाती की गई है।

जैसे ही कोई कांवड़िया गंगा में डूबता है और उसकी हालत गंभीर हो जाती है तो तत्काल उसे वाटर एम्बुलेंस (बोट) में डालकर जिला अस्तलाल के नजदीकी घाट पर ले जाया जाता है फिर वहां पर तैनात एम्बुलेंस के जरिए उसे तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेला संपन्न*! पढ़ें~ तीन मंदिर रावतनगर में कब होगा मेला...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें