

उत्तराखंड । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश की सभी प्रमुख नदियां उफान पर आ गई हैं, कई स्थानों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।
जबकि कुछ स्थानों पर यह खतरे के स्तर को पार कर चुका है। हालात को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह छह बजे 627 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के बराबर है।
अधिकारियों के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
वहीं रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी भी अपने उफान पर है। सुबह सात बजे इसका जलस्तर 626.20 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 626 मीटर से 0.20 मीटर अधिक है।
राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
अधिकारियों के मुताबिक, अलकनंदा और मंदाकिनी के अलावा भागीरथी सहित प्रदेश की अन्य नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच नदी किनारे रहने वाले लोगों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी हुए हैं।
आपदा प्रबंधन/प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यदि वर्षा का दौर इसी तरह जारी रहा तो कई क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति गंभीर हो सकती है। कुमाऊँ में भी आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट मोड़ पर काम कर रही है! हर जगह टीम अलर्ट मोड़ पर काम कर रही हैं।
राज्य के सीएम पुष्कर धामी ने धरातलीय स्थिति पर खुद पैनी नजर रखी है और हर जिले की लगातार अपडेट ली जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
लालकुआँ:- जाति व स्थायी प्रमाण पत्र के लिए बिजली बिल की बाध्यता बनी परेशानी, CSC संचालकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन…
ब्रेकिंग न्यूज: *बूढ़े का दिमाग सनका कर दी दराती से महिला की हत्या*! पढ़ें कहां हुई हत्या…
ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027