Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा*! पढ़ें क्या लिया फीड बैक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का ने गुरूवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS

बैठक में एसआईआर के नोटिस फेज में चल रही सुनवाई के सम्बंध में भी राजनैतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा एसआईआर की समस्या के बारे में बताया और सभी राजनैतिक प्रतिनिधियों के आपत्तियों का समाधान मौके पर किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: *राधा और कृष्ण* एक दूसरे के पूरक हैं! पढ़ें~राधा कौन थी...

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक में स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान नागरिकों की सुविधा और सुगमता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

उन्होंने बताया जनपद में 05 अगस्त 2026 तक कुल 2,35,085 नोटिसों के सापेक्ष 1,99,833 (84 प्रतिशत) नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं।

उन्होंने कहा सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।

श्री दुमका ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्राचीन वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता का हो रहा सौन्दर्यीकरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

उन्होंने स्पष्ट किया है कि केवल नोटिस जारी होने से ही किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा प्रत्येक मतदाता को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई नोटिस प्राप्त हो तो वे घबराएं नहीं। निर्धारित अभिलेख के साथ उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।

बैठक में कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज शर्मा, हरीश चन्द्र, भाजपा प्रतिनिधि विनीत अग्रवाल, मनीष पाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, बहुजन पार्टी प्रतिनिधि हरीश चन्द्र सिनोली, जगदीश कुमार टम्टा के साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, सुधीर कुमार, नवाजिश खलिक के साथ ही विभिन्न एईआरओ उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें