
नैनीताल/भीमताल। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में 26 सितम्बर (शुक्रवार) को राजकीय इन्टर कालेज बबियाड तहसील धारी में बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि 26 सितम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय इन्टर कालेज बबियाड में बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया गया है।
बहुउउदेशीय शिविर आयोजन से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील धारी के अन्तर्गत पदमपुरी-बबियाड-अमदौ आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग एवं ग्राम बबियाड के तोक गेराखान मे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जायेगा।
शिविर मे राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग कृषि विभाग समाजकल्याण, उद्यान,ग्राम्य विकास, जिला पंचायत, लोनिवि,पेयजल निगम, संस्थान, विद्युत, पशुपालन, बाल विकास,लद्यु सिचाई एवं खाद्य विभाग द्वारा जनसामन्य को सरकार द्वारा संचालित योजनाआंे की जानकारी के साथ ही बिल सुधारीकरण, समाज कल्याण द्वारा पेंशन प्रपत्र, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मानकार्ड आदि बनाये जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को विभाग की सभी सूचनाओं के साथ बहुउददेशीय शिविर में ससमय प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री