Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान! पढ़ें कहां कहां हुआ कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देशानुसार रविवार कोजिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS

अभियान का शुभारम्भ प्रभारी जनपद न्यायाधीश विक्रम द्वारा शपथ दिलाकर किया गया।इसके पश्चात न्यायालय परिसर नैनीताल, ठंडी सड़क, तिब्बती मार्केट एवं माल रोड पर स्वछता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने के लिए विशाल रैली 27 को! पढ़ें~ आंदोलनकारी क्या कर रहे मांग...

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार दूरस्थ क्षेत्र धानाचूली में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसमें धानाचूली बाजार ऐरीधार क्षेत्र में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर पाये गये प्लास्टिक इत्यादि को एकत्र कर कूड़े के वाहन में रखा गया।

श्रमदान के माध्यम से बृहद सफाई अभियान उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के सहयोग से चलाया गया है, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया गया है। सभी को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित भी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*योगी आदित्यनाथ को लेकर होने लगी चर्चा*! पढ़ें~ विविध सामयिकी...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें