Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन का संदेश आज भी पूरे विश्व को राह दिखा रहा है।

ADVERTISEMENTS

गांधी जी के विचार समाज में समानता, शांति और भाईचारे को मजबूत करते हैं।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और “जय जवान-जय किसान” का नारा देश के विकास और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

शास्त्री जी का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि आज की पीढ़ी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की ऋणी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और गांधी जयंती पर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसी दौरान उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति स्थल पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए और अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों महान व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रंद्धाजलि दी व उन्हें याद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें