Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breaking NEWS:-रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, भाजपा ने एक बार फिर से सबको चौंकाया….

Ad
खबर शेयर करें 👉

भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीएम पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया गया है. अब से दिल्ली की बागडोर रेखा गुप्ता के हाथ में होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री किनती पढ़ी-लिखी हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी हैं, मात्र 2 वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तब से दिल्ली में ही रह रही हैं. रेखा गुप्ता की पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है. वे अपनी छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं और वहीं से उनका राजनीति में सक्रिय योगदान शुरू हुआ. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की.

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है. उन्होंने बीकॉम की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली है. जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें