

भवाली। हर साल पंद्रह जून को कैंची धाम में मेले का आयोजन होता है इसमें देश विदेश से तक भक्त बाबा के धाम दर्शन को आते हैं! इधर के कुछ वर्षों में देखा गया है कि पंद्रह जून को दर्शन ठीक से न हो पाने के कारण भक्त अब हर मंगल और शनिवार को धाम आने लगे हैं!
इसके चलते कैंची धाम में हर सप्ताह मेले की जैसी स्थिति बनी रहती है जिसके चलते यह सड़क अन्य मुसाफिरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है! जाम के कारण बीते दिन एक युवा मरीज की जाम में ही मौत हो गई!
सरकार और जिला प्रशासन लगातार इस जाम का विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन आज दिन तक यहां जाम का विकल्प नहीं मिल सका जिससे कुमाऊं मंडल के आवागमन में खासा दिक्कत बनी हुई है!
शासन को चाहिए कि वह सेंटोरियम के पास से धाम तक रोपवे बनवाए जिससे धाम में आवश्यक जाम से छुटकारा मिलेगा और यही एक मात्र विकल्प भी नजर आता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री