Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सात दिवसीय सहकारिता मेले का शुभारंभ*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी जनपदों में सहकारिता मेलों का आयोजन कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

इसी क्रम में हल्द्वानी के *एम बी इंटर कॉलेज मैदान* में सात‑दिवसीय सहकारिता मेले का मंगलवार को नैनीताल-उधमसिंह नगर क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा मैदान में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि सहकारिता मेले लगाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आर्थिक,सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही किसान, उद्यमियों,महिला समूहों को नई पहचान दिलाने व स्थानीय उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराना, महिला स्वयं‑सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

सांसद श्री भट्ट ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में राज्य में अनेक विकास हुए हैं। राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है सहकारिता के क्षेत्र में यहां के युवा आत्मनिर्भर हो रहे हैं महिला समूहों की आर्थिकी बढ़ी है।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत राज्य में सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ाए जाने हेतु प्रत्येक जिलों में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है राज्य का यह सातवां मेला है इन मेलों में हजारों की संख्या में लोग प्रतिभाग कर लाभ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय*! पढ़ें= चेयरमैन *अनीता बेलवाल* ने क्या कहा ...

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दीनदयाल उपाध्याय किसान योजना एवं अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है लोगों को इन योजनाओं से लाभ मिल रहा है, वर्तमान में यह संख्या 15 लाख हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को 0% ब्याज पर ऋण प्रदान कर रही है।

वर्तमान तक राज्य में 8000 करोड रुपए , शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण दे दिया गया है। इसी के साथ ही महिला समूह को भी 0% पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

वर्तमान तक 8200 महिला समूह को 5 -5 लाख रुपये प्रति समूह तक का 0% ब्याज पर ऋण दे दिया गया है।

वर्तमान तक राज्य में 2 लाख लखपति दीदी बनाई गई है अब चार लखपति दीदी राज्य में बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में मोटा अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है सहकारिता विभाग के माध्यम से ₹50 किलो मड़वा क्रय किया जा रहा है,जिससे किसानों की आय में बृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सहकारिता विभाग जो 57 करोड़ घाटे में था आज 300 करोड़ लाभ में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक उत्पाद की ब्रांडिंग कराई जा रही है,जिसे देश विदेश तक ले जाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में तीन महत्वपूर्ण योजनाएं लॉन्च की जा रही है जिसमें बुजुर्ग, महिला,युवा जो भी भारत यात्रा करना चाहते हैं सहकारिता बैंक के माध्यम से ऐसे समूह को 2 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

दूसरी योजना महिलाओं को 21000 रुपए से लेकर 2 लाख तक की धनराशि तक का ऋण उनको स्वरोजगार आदि कार्य हेतु बिना किसी गारंटी के सहकारी बैंक के माध्यम से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

तीसरी योजना जो फल, सब्जी आदि का फड़आदि के ठेले लगाने वाले अंत्योदय परिवार के लोगों हेतु है उन्हें त्वरित सामग्री क्रय करने हेतु तीन दिन, कम समय के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंक के माध्यम से ऋण दिए जाने की योजना है,यह तीनों योजना जनवरी मांह से प्रारंभ की जा रही हैं।

इस अवसर पर सरकारी बैंक के प्रबंध निदेशक प्रदीप मल्होत्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सहकारिता मेले के आयोजन के संबंध में अपने विचार व्यक्ति किए। विभाग के संयुक्त निबंधन नीरज बेलवाल ने सहकारिता मेले के उद्देश्यों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी देवी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत,चंदन बरगली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सहकारी बैंक के एमडी प्रदीप मल्होत्रा, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक निबंधक डी एस नपलचियाल, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, सहकारिता क्षेत्र से आए विभिन्न प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न कुल 12 लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद एवं विभिन्न सरकारी विभागों सहित अन्य स्टॉल लगाए गए।

मेले में आँचल कला केन्द्र की टीम द्वारा परंपरागत लोक संस्कृति, लोकगीत से सभी का स्वागत किया।

संचालन विभु कृष्णा एवं मीनाक्षी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें