

देहरादून। नहीं रहे पूर्व मंत्री यूकेडी के नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट! वह काफी लंबे समय से बीमार थे उनका महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा था । उनका आज देर शाम निधन हो गया है।
बुधवार सुबह 10 बजे हरिद्वार में होगा उनका अंतिम संस्कार। उनकी राज्य आंदोलन में अहम भूमिका रही थी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के दिवंगत होने पर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वह वर्ष 2007 में भुवन चंद खंडूरी की सरकार में मंत्री थे दिवंगत दिवाकर भट्ट की मृत्यु की खबर से राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर है।
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के निधन पर काशी सिंह एरी, पुष्पेश त्रिपाठी सहित सभी नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर सीएम पुष्कर धामी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार…
राजस्व गांव के लिए राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी भी मैदान में! देखें वीडीओ