Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

* ब्रेकिंग न्यूज * रणजीत रावत पर स्मार्ट मीटर के विरोध का मामला दर्ज! पढ़ें पूरा मामला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/रामनगर। कांग्रेस से पूर्व विधायक पर पुलिस ने स्मार्ट मीटर तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर पूर्व विधायक रणजीत रावत पर मुकदमा किया गया है।

पुलिस ने पूर्व विधायक रणजीत रावत पर बीते दिनों शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तोड़ने के मामले में केस दर्ज कर किया है। कांग्रेस क्या रुख अपनाती है देखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार रणजीत रावत व उनके समर्थकों ने बीते दिनों स्मार्ट मीटर का विरोध किया था। साथ ही उन्होंने पांच स्मार्ट मीटर तोड़ दिए थे।

बिजली विभाग को क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पर कड़ा विरोध करने की बात कही थी।अवर अभियंता चंद्रलाल ने तहरीर दी।

बताते चलें 17 अप्रैल की शाम रामनगर के शिवलालपुर चुंगी क्षेत्र में सिंगल पेट्रोल पंप के पास स्थित दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। सूचना पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रावत और उनके समर्थकों मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

कोतवाल अरुण सैनी के अनुसार बिजली विभाग के अवर अभियंता अंग्रेज चन्द्र लाल की रिपोर्ट पर रणजीत रावत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से लूटकर एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने का काम केंद्र कर रही है। जनता इसका जवाब भाजपा को चुनाव में देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें