Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मदरसन फैक्ट्री में हड़ताल खत्म*! अराजकता फैलाने के आरोप में तीस लोगों पर गिरी गाज! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां मदरसन फैक्ट्री में जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस के सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक मध्यस्थता के बाद श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस बल, एसडीएम, श्रम विभाग के अधिकारियों, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच कई दौर की वार्ता हुई।

श्रमिकों द्वारा रखी गई 14 प्रमुख मांगों में से 12 मांगों को प्रबंधन ने तत्काल स्वीकार कर लिया है। शेष 02 मांगों पर शासन स्तर से कार्यवाही की जानी है, जिसके लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

वार्ता के बाद सभी श्रमिक फैक्ट्री में काम करने को राजी हो गए हैं और बुधवार को कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

पुलिस के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि श्रमिकों की आड़ में कुछ बाहरी अराजकतत्व अपना वर्चस्व चमकाने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे।

पुलिस ने इस संबंध में बड़ी कार्यवाही की है। अराजक तत्वों ने नोएडा की तर्ज पर कंपनी में तोड़फोड़, आगजनी और व्यापक हिंसा फैलाने की साजिश रची थी।

इसे देख पुलिस ने कार्य में बाधा डालने, बैरियर तोड़ने और भोले-भाले मजदूरों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में 20-30 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नव नियुक्त राज्यपाल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ*! पढ़ें ~देहरादून अपडेट...

*नैनीताल जनपद की पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बाहरी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध *गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट* के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने या हिंसा फैलाने की अनुमति है।

Oplus_131072
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें