

बागेश्वर। मिली जानकारी के अनुसार लाथी-माजखेत मोटर मार्ग में शामा भनार के पास बारात लेकर जा रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
यह वाहन कीमू गांव से धरमघर जा रहा था। मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।
इस हादसे में घायल लोगों में प्रताप राम (78), भूपेंद्र सिंह (35), बलवंत सिंह (35), डम्पी (40), कुंदन सिंह (31), शोबन राम (56), वीर सिंह (65), चंदर राम (60), कुशी राम (60), खेम सिंह (22) और डिगर सिंह (40) शामिल हैं।
कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार हो सकते थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
हिंदी साप्ताहिक *दूरगामी नयन* के ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश पर खास अपडेट*! पढ़ें [प्रधान संपादक जीवन जोशी] की अपनी बात…
ब्रेकिंग न्यूज : *पंडित नारायण दत्त तिवारी से लेनी होगी सीख*! आज भी उनकी सोच प्रासंगिक! पढ़ें जयंती पर स्मरण…
IND vs WI: बेंगलुरु में बारिश ने फेरा रोमांच पर पानी, पांचवां टी20 मुकाबला रद्द; 2-2 की बराबरी पर छूटी सीरीज