

नैनीताल/हल्द्वानी! उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति, उत्तराखंड सरकार से जनपद नैनीताल के समस्त संविदा प्रशिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल उनके निजी आवास पर मिला।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबित वेतन, प्रशिक्षण शिविरों के संचालन सहित विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड ध्रुव रौतेला द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल से दूरभाष पर वार्ता की गई तथा अपने स्तर से आवश्यक पत्राचार भी किया गया।
उनके इस प्रयास के क्रम में अपर निदेशक द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2026 को संबंधित जिला क्रीड़ाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
उक्त सराहनीय सहयोग के लिए आज पुनः समस्त प्रशिक्षकों ने दर्जा मंत्री ध्रुव रौतेला से उनके निजी आवास पर भेंट कर हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर विनय जोशी, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, महेश बिष्ट, अंकुश रौतेला, गोविंद लटवाल, सुरेश पांडे, आनंद देव, गोपाल सिंह, दिनेश रावत, उमेश रावत, भगवत मेर, सुनील कुमार, निलेश गुप्ता, तनुजा आर्य, रितिका जोशी, पूनम शिरोला, काव्या ठाकुर, राजेंद्र नेगी ,त्रिलोक बिष्ट, संजय गेडा, राहुल सिंह ,महेश फरतयाल, मनीष बर्मा ,देवेंद्र भट्ट ,जितेंद्र बिष्ट, आदि प्रशिक्षक उपस्थित थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
मंदिर जाने की जगह नदी की धार में चला गया आठ साल का राकेश! पढ़ें बागेश्वर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज:*क्या *कॉक्रोच* से हिला सिंहासन*! छात्र आंदोलन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! पढ़ें दिल्ली अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सावन के प्रथम सोमवार को कहारा महादेव मंदिर सहित कई स्थानों पर लगी भीड़*! पढ़ें : लालकुआं आसपास…