Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आरोपी पुलिस के दरोगा को पांच किलोमीटर तक बोनट में ले भागे! पढ़ें अपराध का अड्डा कहां बन रहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

दिनेशपुर। उत्तराखंड का दिनेशपुर क्षेत्र अब साइबर अपराधियों का नया अड्डा बनता जा रहा है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि अब अपराधियों को पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है। इसका उदाहरण ताजा मामला ऐसा है जिसने पुलिस महकमे तक को हिला कर रख दिया है ।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार साइबर ठगी के आरोपित को पकड़ने यहां पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया और एक एएसआई को कार के बोनट पर लटकाकर करीब पांच किलोमीटर तक घसीटा गया।


शुक्रवार रात हरियाणा के हांसी थाने के एएसआई प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ दिनेशपुर पहुंचे थे। यहां आमद दर्ज कराने के बाद टीम साइबर अपराध में वांछित उदयनगर निवासी भारत सिंह को पकड़ने उसके गांव पहुंची। पुलिस ने जैसे ही आरोपित को हिरासत में लेने की कोशिश की, वहां मौजूद युवक और उसके साथी बेकाबू हो गए।


बताया जा रहा है कि आरोपित पुलिस टीम से भिड़ गए और अचानक कार में बैठकर फरार होने लगे। इसी दौरान एएसआई प्रेम कुमार उन्हें रोकने के प्रयास में कार के सामने आ गए, लेकिन आरोपितों ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। जान बचाने के लिए एएसआई बोनट पर चढ़ गए, मगर बदमाश उन्हें लेकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अब उक्रांद बनाएगा बिंदुखत्ता राजस्व गांव*! पढ़ें : उक्रांद सम्मेलन...


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में दिनेशपुर से बसंतपुर की ओर दौड़ी और करीब पांच किलोमीटर तक एएसआई बोनट से चिपके रहे। आखिरकार आरोपित उन्हें नीचे फेंककर फरार हो गए। इस दौरान एएसआई घायल भी हो गए।


दिनेशपुर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जिस रास्ते से बदमाश भागे, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।


एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि साइबर अपराधी अब “म्यूल अकाउंट” का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाता है ताकि पुलिस तक असली मास्टरमाइंड न पहुंच सके।


उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में जिले में म्यूल खातों से जुड़े पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 800 से ज्यादा संदिग्ध खातों की जांच चल रही है। पुलिस अब ऐसे नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अपर प्रमुख वन ने की राज्यपाल से भेंट*! पढ़ें: नैनीताल जनपद अपडेट...


दिनेशपुर थाना क्षेत्र के कई गांव अब देशभर की पुलिस एजेंसियों के निशाने पर हैं। पिछले तीन महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और कोलकाता पुलिस यहां लगातार दबिश दे चुकी है। अब तक 12 से ज्यादा युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


धर्मनगर, मोहनपुर, सुंदरपुर, विजयनगर और उदयनगर जैसे गांवों का नाम साइबर ठगी के मामलों में सामने आ रहा है। आरोप है कि यहां के कई युवक म्यूल खाते उपलब्ध कराकर ठगी के करोड़ों रुपये इधर से उधर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।


कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने धर्मनगर गांव से एक युवक को हिरासत में लिया था, जिस पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का आरोप था। वहीं दिल्ली पुलिस भी मोहनपुर, सुंदरपुर और विजयनगर में छापेमारी कर पांच युवकों को पकड़ चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें