Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *पारंपरिक लोक कला और सजीव प्रस्तुति ने कार्निवाल की शोभा को बढ़ाया*! *लखिया भूत की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विंटर कार्निवाल में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय विधायक सरिया आर्य तथा अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने हरी झंडी दिखाकर कार्निवाल झांकी का शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्निवाल झांकी में तल्लीताल डांठ से प्रारंभ होकर माल रोड होते हुए फ्लैट्स मैदान मल्लीताल में समाप्त हुई। नैनीताल विंटर कार्निवाल के अंतर्गत आयोजित झांकी में कला एवं संस्कृति का एक अनूठा और मनमोहक संगम देखने को मिला।

देश–विदेश से आए पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों ने इस रंगारंग आयोजन का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई झांकियों में लखिया भूत की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसने दर्शकों को अपनी ओर विशेष रूप से आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता...

पारंपरिक लोक कला और सजीव प्रस्तुति ने कार्निवाल की शोभा को और बढ़ाया।वहीं बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। साहस, अनुशासन और परंपरा से जुड़ी इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

झांकी के दौरान रं कल्याण संस्था हल्द्वानी ने रं संस्कृति तथा तिब्बती कम्युनिटी नैनीताल के माध्यम से सीमावर्ती तिब्बती संस्कृति की भी मनोहारी झलक देखने को मिली।

पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने नैनीताल विंटर कार्निवाल को विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत उदाहरण बना दिया।

वोझांकी के दौरान जब कुमाऊं रेजिमेंट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड की गूंजती सुमधुर धुनें वातावरण में बिखरीं, तो हर दिल देशभक्ति के जज़्बे से भर उठा।

सुरों की उस लय ने जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया और अनायास ही कदम थिरकने लगे। इसके पश्चात नैनी झील में याट एवं रोइंग बोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल विंटर कार्निवाल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, चेयरमैन डॉ.सरस्वती खेतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नाजिश खलीक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद शाह, तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारुति शाह, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, गोपाल रावत गज़ाला कमाल, भगवत रावत, जीनू पाण्डे, पर्यटक एवम् जन समूह उपस्थित था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें