

हल्द्वानी। यहां मुखानी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, क्षेत्र में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव घर के भीतर मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर के पास स्थित एक मकान में रहने वाले सुनील और मनोज मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की गहन जांच शुरू की।
शुरुआती जांच में दोनों भाई घर के अंदर मृत मिले। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील किया और साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की।
लोगों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा देवी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने ली बैठक*! पढ़ें~ कितने दिन चलेगा महोत्सव…
ब्रेकिंग न्यूज: #कालाढूंगी में #खाद्य विभाग# की #छापेमारी# से मचा हड़कंप#! पढ़ें ~क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *स्वास्थ सेवा दुरुस्त करने के लिए धरना प्रदर्शन*! पढ़ें ~ रामनगर अपडेट…vdo