Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए संजय की पेड़ से लटकी मिली लाश! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

डीडीहाट। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की रहस्यमय मौत होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननकुड़ी गांव में हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान संजय कुमार (40) का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम: चार जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही अस्कोट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

लोग कह रहे हैं इस घटना की जांच होनी चाहिए क्योंकि निर्विरोध ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान ने ऐसा क्यों किया या हत्या करके शव लटकाया गया, लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें