Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “उत्तराखंड सरकार देवभूमि पर कर रही अनगिनत विकास”! पढ़ें : महा शिवरात्रि पर्व कहां कहां लगा मेला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां महा शिवरात्रि पर्व पर प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर बिंदुखत्ता और वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता में भारी संख्या में महिलाओं और पुरूषों ने भोले नाथ को जलाभिषेक किया और भगवान शिव पार्वती सहित पंच नाम देवताओं को याद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर बिंदुखत्ता के प्रमुख मंदिर खुरियाख़त्ता और *मां हाट कालिका मंदिर* में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी देर दोपहर तक नंबर आने के लिए महिलाएं कतार में खड़ी थी।

वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता में जोरदार मेला आयोजित किया गया जिसमें संत समाज ने भी दूर दराज से आकर प्रतिभाग किया। मंदिर में मेला आयोजित किया गया था जिसमें दूरदराज से लोगों ने पहुंचकर महा शिवरात्रि पर्व पूजा अर्चना कर भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक किया।

यह भी पढ़ें 👉  फ़िताड़ी अग्निकांड,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

इसके साथ ही कांवर यात्री सहित कई लोगों ने शिव मंदिर खुरियाख़त्ता में सामूहिक रूप से भंडारा प्राप्त किया।

संजयनगर में हर साल की तरह इस वर्ष भी परंपरागत से सत्संग प्रवचन का आयोजन चल रहा है जिसमें कई नामचीन साधु संत हिस्सा ले रहे हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस अवसर पर सत्संग आश्रम में प्रवचन किया और मानव धर्म पर आधारित उपदेश दिए।

इसके अलावा कई जगहों पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना कर महा शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की महिमा का अपने शब्दों में वर्णन किया।

इसके अलावा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवंतिका मंदिर में सतपाल महाराज ने कई विकास कार्य किए जाने की घोषणा करते कहा कि पर्यटन विभाग से प्राचीन मठ मंदिरों का सुंदरीकरण कर सरकार देव भूमि को धरातल पर विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नेपाल ने पूरी दुनियां को दिखा दिया आईना*! पढ़ें : खास अपडेट...

इधर बिंदुखत्ता के हनुमान मंदिर, तीन मंदिर, कार रोड बाजार शिव मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर लालकुआं सहित सभी मंदिरों में (जहां भी शिवालय स्थापित हैं) वहां जल और दूध का लोटा या कलश लिए लोगों की भीड़ यह बताने को काफी थी कि भगवान भोले नाथ सर्वत्र पूज्यनीय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें