Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “उत्तराखंड सरकार देवभूमि पर कर रही अनगिनत विकास”! पढ़ें : महा शिवरात्रि पर्व कहां कहां लगा मेला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां महा शिवरात्रि पर्व पर प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर बिंदुखत्ता और वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता में भारी संख्या में महिलाओं और पुरूषों ने भोले नाथ को जलाभिषेक किया और भगवान शिव पार्वती सहित पंच नाम देवताओं को याद किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर बिंदुखत्ता के प्रमुख मंदिर खुरियाख़त्ता और *मां हाट कालिका मंदिर* में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी देर दोपहर तक नंबर आने के लिए महिलाएं कतार में खड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *खटीमा में अवैध शराब पकड़ी*! पढ़ें किसके नेतृत्व में चला अभियान...

वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता में जोरदार मेला आयोजित किया गया जिसमें संत समाज ने भी दूर दराज से आकर प्रतिभाग किया। मंदिर में मेला आयोजित किया गया था जिसमें दूरदराज से लोगों ने पहुंचकर महा शिवरात्रि पर्व पूजा अर्चना कर भगवान भोले बाबा का जलाभिषेक किया।

इसके साथ ही कांवर यात्री सहित कई लोगों ने शिव मंदिर खुरियाख़त्ता में सामूहिक रूप से भंडारा प्राप्त किया।

संजयनगर में हर साल की तरह इस वर्ष भी परंपरागत से सत्संग प्रवचन का आयोजन चल रहा है जिसमें कई नामचीन साधु संत हिस्सा ले रहे हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस अवसर पर सत्संग आश्रम में प्रवचन किया और मानव धर्म पर आधारित उपदेश दिए।

इसके अलावा कई जगहों पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना कर महा शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की महिमा का अपने शब्दों में वर्णन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अब महिलाएं भी उतरीं राजस्व गांव के लिए जन जागरण अभियान में*! पढ़ें - लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...vdo

इसके अलावा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवंतिका मंदिर में सतपाल महाराज ने कई विकास कार्य किए जाने की घोषणा करते कहा कि पर्यटन विभाग से प्राचीन मठ मंदिरों का सुंदरीकरण कर सरकार देव भूमि को धरातल पर विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

इधर बिंदुखत्ता के हनुमान मंदिर, तीन मंदिर, कार रोड बाजार शिव मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर लालकुआं सहित सभी मंदिरों में (जहां भी शिवालय स्थापित हैं) वहां जल और दूध का लोटा या कलश लिए लोगों की भीड़ यह बताने को काफी थी कि भगवान भोले नाथ सर्वत्र पूज्यनीय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें