Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड ने राजा बहुगुणा के रूप में एक बड़ा जनपक्षीय नेता खो दिया*! पढ़ें “कामरेड राजा बहुगुणा* को दी श्रद्धांजलि में प्रभात ने क्या कहा*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के वरिष्ठ नेता, राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख नेता कामरेड राजा बहुगुणा के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि कामरेड राजा बहुगुणा का देश एवं प्रदेश की जनपक्षीय राजनीति मैं एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। छात्र जीवन से ही कामरेड राजा बहुगुणा छात्र नौजवानों के सवालों के लेकर हमेशा मुखर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नथुआखान/रामगढ़ ब्लॉक में पेयजल को तड़फ रहे ग्रामीणों ने डीएम नैनीताल से लगाई गुहार*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट... देखें vdo

उसके बाद संघर्ष वाहिनी से जुड़कर वन आंदोलन, चिपको आंदोलन, नशा नहीं रोजगार आंदोलन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन को कामरेड राजा बहुगुणा ने एक नई दिशा दी।

कामरेड राजा बहुगुणा आज तो अभी दो उत्तराखंड राज्य दो के बजाय कैसा हो उत्तराखंड हमारा लगातार उन सवालों को बहस के केंद्र में लाये जो राज्य की अवधारणा से जुड़े थे।

कामरेड राजा बहुगुणा जिंदगी की आखिरी सांस तक राज्य आम जनता के सरोकारों के प्रति चिंतित रहे। उन्हें न कभी कोई लालच उनके उद्देश्य से डिगा पाया ,ना ही शासन प्रशासन का दमन खौप।

वह जनता के सवालों को , अधिकारों के लिए निडर एवं निर्भीक होकर जीवन पर्यंत लड़ते रहे। उनके निधन पर हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

अलविदा कामरेड राजा बहुगुणा …

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मासिक धर्म एक पवित्र प्रक्रिया है जो स्वस्थ और स्वच्छ बालिका की पहचान है*! पढ़ें 28 मई पर *डा. सुजाता संजय* का कथन...

कॉमरेड प्रभात ध्यानी की कलम से…कामरेड आपके साथ बिताए गए पल, स्मृतियां,आपके विचार हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे। कामरेड आपसे कुछ समय पहले ही तो दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस में मुलाकात हुई थी!

आपने कहा था प्रभात जल्दी ठीक हो जाऊंगा फिर मिलकर उत्तराखंड और देश के लिए मिलकर साथ लड़ना है।फिर अभी 2 दिन पहले आपको देखने बीएल कपूर दिल्ली हॉस्पिटल में मिलने आया था।

आपकी स्थिति गंभीर थी, आपसे बातचीत नहीं हो पाई। तभी से परेशान था।जिंदगी की आखिरी सांस तक बेहतर समाज ,छात्र, नौजवान किसान मजदूर महिलाएं के अधिकारों के लिए सोचने ,लड़ने, बेहतर समाज बनाने के लिए न केवल सतत संघर्षरत रहे बल्कि हमेशा हमें प्रेरित करते रहे। हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें