Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सहकारिता मेले में कई लोगों ने किया प्रतिभाग! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम०बी० इन्टर कालेज मैदान, हल्द्वानी आयोजित सहकारिता मेले में दिनांक 28 नवम्बर, 2025 को मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल जिला सहकारी बैंक लि०, हल्द्वानी के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक सहकारिता रविन्द्र सिंह रैंकुनी के साथ ही गणमान्य अतिथि दीवान सम्भल, कपिल रावत, प्रकाश बेलवाल, पंकज सुयाल एवं किरन नेगी, पूर्व संचालक डीसीबी नैनीताल उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

मुख्य अतिथि द्वारा मेले में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुलदीप सिंह को 3.75 लाख रू0, हल्द्वानी के ललित कुमार को तालाब निर्माण हेतु 1.00 लाख रू० एवं जमुना दत्त को 50 हजार की अनुदान राशि के चैक वितरित किये गये।

मेले में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नैनीताल पर्यटन पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया।

सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबन्धक दान सिंह नपलच्याल, जीएम रैना एवं अन्य अधिकारीगणों के द्वारा मेले में उपस्थित समस्त लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें