Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड महक क्रान्ति नीति 2026-36 लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। महक क्रांति नीति से किसानों की आय में होगी वृद्धि डॉo हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति से कृषि एवं बागवानी वाले किसानों की बढ़ेगी आय व रोजगार डॉ हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड महक क्रान्ति नीति 2026-36 लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

महक क्रांति नीति की लॉन्चिग सगंध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई।

भीमताल विकास भवन सभागार में वर्चुअल सीधा प्रसारण के माध्यम से जुड़े भीमताल के किसान ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता की। संस्थान के निदेशक नृपेन्द्र चौहान द्वारा महक क्रांति नीति के बारे के जानकारी दी गयी।

ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा हमारे पहाड़ में कृषि बागवानी की अपार संभावना है। सुंगध पौध से भी किसान अपनी आय दुगनी कर सकते है पहाड़ में जंगलों में भी औषधी के पौध है जो कई निवारणों के लिए लाभदायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के युवक की सीपीपी अंदर सेवाकाल में मौत*! 9 लाख और एक सदस्य को रोजगार देगी मिल! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

कृषि एवं बागवानी उत्पादन के साथ ही हमें अपने उत्पादित फसलों का मार्केटिंग की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है हम अपने उत्पादों को किस प्रकार बाजार तक पहुंचा कर बेच सकते है। भीमताल के अधिकांश गांव कृषि बागवानी पर निर्भर है।

राज्य सरकार की कृषि बागवानी जनकल्याण कारी योजनाओं से कुछ प्रतिशत तक पलायन रुका है इससे रिवर्स पलायन हुआ है।सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप के वैज्ञानिक डा० ललित अग्रवाल के द्वारा सगंध खेती के बारे में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रमुख ने कहा कि महक क्रांति पॉलिसी की लांचिंग से नैनीताल के सगंध कृषक लाभान्वित होंगे क्योकि यहां पर जंगली जानवरों के कारण लोगों के द्वारा खेती छोडी जा रही है। सगंध खेती जंगली जानवरों से सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की प्रतिभा मेजर जनरल खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोकसभा* ! पढ़ें : जनपद नैनीताल अपडेट...

क्रार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने कृषको से महक क्रान्ति नीति में दिए जाने वाले लाभों द्वारा नैनीताल में सिनामोन की खेती बढ़ावा देने का आव्हाहन किया।

हर्षित गर्ग खण्ड विकास अधिकारी द्वारा कैप के माध्यम से विकास खंड भीमताल में चल रही योजनाओ का व्योरा प्रस्तुत किया गया।

कमल जोशी भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा भी सरकार की योजनाओ को धरालत पर सुचारु रूप से चलने हेतु कृषको एवं विभागीय अधिकारियों से मिलकर कार्य करने के लिए आव्हाहन किया गया।

कार्यक्रम में कृषि अधिकारी श्रीमती ऋतू टम्टा मुख्य उद्यान अधिकारी श्रीमती प्रेमा राणा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, दिनेश सांगुडी,कीर्ति बल्लभ जोशी फील्ड] सहायक कैप सेलाकुई वीरेंदर सिंह बिष्ट फील्ड सहायक कैप सेलाकुई के साथ साथ बड़ी संख्या में भीमताल एवं ओखल कांडा सगंध कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की समाप्ति पर डा० ललित अग्रवाल वैज्ञानिक कैप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें