
हल्द्वानी। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2025 को हल्द्वानी में विस्तृत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (पीएमकेके) के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारी, खिलाड़ी, कलाकार तथा दत्तक अधिकारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जहां सक्षम संस्था द्वारा संचालित शिविर/कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने अवगत कराया कि आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दायित्व सौंपे गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री