Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: 09 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी! प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मौसम विभाग ने जनपद में 09 जुलाई (गुरूवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत मौसम विभाग देहरादून ने 9 जुलाई को जनपद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर रक्तदान किया*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेड़ों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें