

बेरीनाग। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बेटा अपनी उम्र से बड़ी पत्नी ले आया तो परिजनों ने महिला की हत्या कर लाश राम गंगा में बहा दी, जो तीन माह बाद भी बरामद नहीं हो पाई है। अब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मामला कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले का है। यहां बेरीनाग में लापता हुई बताई जा रही महिला सुनीता देवी (44) के मामले का पुलिस ने खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, महिला को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने वाले युवक और उसके परिवार के विरोध में महिला के पिता ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी किनारे से महिला का सामान बरामद किया है।
मामला 19 सितंबर 2025 का है, जब कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी।
महिला का कोई सुराग न मिलने पर मामला अगले महीने सिविल पुलिस को सौंपा गया।
जांच में पता चला कि बागेश्वर जिले के किसमिला निवासी विजय प्रसाद (22) ने महिला को शादी का झांसा देकर शादी करने की वजह से विजय के पिता रमेश राम (42) और अन्य परिजन नाराज थे।
उन्होंने अपने बेटे विजय और महिला के संबंध को रोकने के लिए रमेश के चचेरे भाई हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर सुनीता देवी की हत्या कर शव रामगंगा में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से महिला का बैग, दुपट्टा और अन्य सामान बरामद किया।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि घटना को समय काफी बीत गया है, इसलिए महिला का शव मिलना कठिन है, लेकिन खोजबीन जारी है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने लोगों को अंदर से तक हिलाकर रख दिया है कि आखिर उस महिला का कसूर क्या था!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
Breeking news*गणतंत्र दिवस पर प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित*! पढ़ें किस स्कूल ने निकाली प्रभात फेरी…लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
Breeking news*गणतंत्र दिवस और भावी चुनौतियां*! पढ़ें *२६ जनवरी और भारत*…
Breeking news : *मेरा युवा भारत नैनीताल* के तत्वाधान में मतदाता दिवस पर पदयात्रा! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…