Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जीपीएस से होगी सर्वे तब मिलेगा मालिकाना हक! पढ़ें कहां होगा नवरात्र से कल्याण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां दमवाढूँगा में प्रारंभिक सर्वे का काम नवरात्रि से शुरू होगा। दमुवाढुंगा सर्वे कार्य क़ो लेकर शनिवार को हल्द्वानी में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने दमवादूँगा के स्थानीय लोगों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर वार्ता की ।

ADVERTISEMENTS

बैठक में दमुवाढुंगा क्षेत्र के सर्वे के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी ने विधायक कालाढूंगी एवं स्थानीय लोगों को अवगत करवाया ।

बैठक में जिलाधिकारी ने हल्द्वानी उपजिलाधिकारी राहुल शाह को निर्देश दिए कि नवरात्र से क्षेत्र में प्रारंभिक सर्वे का काम शुरू कर दिया जाए, इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल ने स्थानीय लोगों से वार्ड वार टीम बनाने की भी अपील की है ताकि वह सरकारी टीम के साथ मिलकर सर्वे के काम में अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: #कालाढूंगी में #खाद्य विभाग# की #छापेमारी# से मचा हड़कंप#! पढ़ें ~क्या दिए निर्देश...

उन्होंने कहा कि सर्वे टीम के लिए दमवादूँगा में शीघ्र ही कैम्प कार्यालय खोला जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान क्षेत्र में पिलर लगाने का भी काम शुरू किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले 50 वर्षों को देखकर लगभग बढ़ती आबादी के भविष्य की मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य योजना तैयार करते हुए क्षेत्र में पानी, बिजली,स्वास्थ्य शिक्षा, सीवर के लिहाज से भूमि चिन्हित की जाए, इस कार्य हेतु स्थानीय लोगों की भी सहमति ले ली जाय।

गौरतलब है की बेनाप लैंड पर बसे दमवाढुंगा के रेवेन्यू एरिया घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है, इस मामले में कालाढूंगी से विधायक बंसीधर भगत ने जिलाधिकारी को बताया कि वे स्थानीय लोगों के साथ इस मामले के समाधान के लिए एक लम्बे अरसे से प्रयासरत थे, दमवाढूंगा की आबादी लगभग 40000, इसमें नगर निगम के 3 वार्ड 35.36.37 वार्ड शामिल हैं, यहाँ के लोग लंबे समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे थे, और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दमुआढुंगा के डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी DGPS तकनीक के माध्यम से सर्वे के निर्देश दें दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वास्थ सेवा दुरुस्त करने के लिए धरना प्रदर्शन*! पढ़ें ~ रामनगर अपडेट...vdo

मुख्यमंत्री धामी के फैसले से दमुआढुंगा के लोगों में खुशी की लहर है, GPS सर्वे के बाद लोगों को घरों और जमीनों का मालिकाना हक मिलेगा, और विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी । सरकार की फैसले के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है। बैठक में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें