Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट पहुंचे आपदा प्रभावित परिवारों के पास! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल के जुझारू ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने आपदा प्रभावित ग्राम बजून अधोड़ा के तोक दुदली का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आपदा से पीड़ित भूपाल सिंह ढेला , पूरन सिंह ढेला, हरेंद्र सिंह ढेला परिवारों से मुलाकात की। प्रमुख ने पीड़ित परिवारों को कृषि, विद्युत, पेयजल, सड़क आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजी एस वाई विभाग को बजून अधोड़ा मोटर मार्ग खोलने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को रोजमर्रा की समस्याओं को न जूझना पड़े इसका विशेष ध्यान रखे विभागीय अधिकारी साथ ही क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। 60 नाली कृषि भूमि मलवे में आठ मवेशी मलवे में दबने साथ ही आवासीय भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

कहा प्रदेश सरकार हर संभव पीड़ितों के साथ है। प्रभावित परिवारों के लिए भूमि चयन की है उस पर शीघ्र शेड बनाने के निर्देश है। प्रभावित परिवारों के लिए शेड बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मोटाहल्दू में विधायक डॉ मोहन बिष्ट का जोरदार स्वागत*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

कृषि विभाग द्वारा खेतो को ठीक किया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा शीघ्र प्रभावित परिवारों के गौवंश का बीमा एवं सहायता दी जाएगी। पी एम जी एस वाई ओर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र मार्ग सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान जानकी देवी, प्रेमा मेहरा, खुशाल बिष्ट, गोविंद अधिकारी,हेम बहुखंडी, योगेश्वर सिंह, क्षेत्र पंचायत मुकेश मेहरा,गणेश बिष्ट , मयंक पंत पूर्व प्रधान नीमा कनवाल,नेगी, शेर सिंह,राजू मनराल, योगेश बोरा, धीरेन्द्र ढेला,उमेश ढेला गोविंद राणा कुंदन जीना,जगदीश मेहरा,बीडीओ प्रदीप पंत, उत्तम नाथ गोस्वामी, किरन कोछड़ लोक निर्माण विभाग गोविंद जनौटी, कृषि राजीव कुमार,पशुपालन लक्ष्मी, पीएमजी एस वाई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें