Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: अहमदाबाद में एयर इंडिया का वायुयान क्रैश! पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनगिनत मौत से थर्रा गया जनमानस!

Ad
खबर शेयर करें 👉
फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।

अहमदाबाद/उत्तराखंड। आज एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने दोपहर 1.38/39 बजे उड़ान भरी और 1.40/42 बजे हादसा हो गया। बताया जाता है उस समय प्लेन 625 फिट की ऊंचाई पर था। इसमें 242 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS

इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान पीड़ित परिवारों को इस दुःख की घड़ी में साहस प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुंआ:-101 जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का बड़ा प्रयास, बरसात बाद शुरू होगा कार्य

पूरे देश में इस विमान दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है!

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन होने की जानकारी आ रही है।

बताया जाता है कि विमान में 242 पैसेंजर सवार थे, इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

प्रशासन के अनुसार ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डी एन ए टेस्ट के बाद ही संभव हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : #कई नदियों का जल स्तर बढ़ने से मचा हड़कंप#! *पुष्कर धामी* सरकार अलर्ट मोड़ पर! पढ़ें-उत्तराखंड अपडेट...

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। चारों तरफ करुण क्रंदन नजर आ रहा था! कई शवों की पहचान कठिन हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें