Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अधिसूचना का मामला विधानसभा में उठाने की मांग! पढ़ें किससे मिलने को बनी सहमति…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता: सात माह से लंबित राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करवाने की मांग पर काररोड, बिंदुखत्ता में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

बैठक में वन अधिकार समिति और पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

इस दौरान कैलाश जोशी के प्रस्ताव पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा राजस्व ग्राम की अधिसूचना के मामले को विधानसभा में उठावाने पर सभी ने सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक बैठक कर विधायक से निवेदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

श्याम सिंह रावत ने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रश्न के रूप में उठवाने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मिलने का सुझाव दिया।

बैठक में सचिव भुवन भट्ट ने वन अधिकार अधिनियम (FRA) के अंतर्गत राजस्व ग्राम के संयुक्त दावे के बाद भूमि पर मालिकाना अधिकार हेतु व्यक्तिगत दावों की प्रक्रिया प्रारंभ करने का सुझाव दिया, जिससे कि लोगों को भूमि पर अधिकार पत्र मिल सके।

उमेश भट्ट और बसंत पांडेय ने सचिवालय गए शिष्टमंडल की राजस्व सचिवों से हुई वार्ता का विवरण साझा किया।

बैठक में जनजागरूकता हेतु FRA पर एक बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया। जिसमें वर्तमान एवं पूर्व विधायक एवं सांसद सहित उच्च अधिकारियों एवं अन्य प्रदेशों में FRA पर कार्य कर रहे समाजसेवियों को भी आमंत्रित करने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर...

बैठक में चंचल कोरंगा, भुवन भट्ट, हीरा सिंह, रमेश गोस्वामी, श्याम सिंह, उमेश भट्ट, नंदन बोरा, गोविंद बोरा, बसंत पांडेय, पूरन बोरा, कमल जोशी, कमल पांडेय, गणेश कांडपाल, बल्लू बिष्ट, रणजीत गाड़िया, कैलाश जोशी, पुनीत भाकुनी, जीवन जोशी, दीपक नेगी, महेश फुलारा, पवन बिष्ट, हरीश भट्ट, त्रिलोक दानू, किशन गिरी, केशर गड़िया, जगत सिंह, पुष्कर सिंह और राम सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता चंचल सिंह कोरंगा ने की, जबकि संचालन सचिव भुवन भट्ट ने किया। इस दौरान वन अधिकार समिति बागजाला के अध्यक्ष कुंदन सिंह भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें