Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: मेहनत और लगन बेकार नहीं जाती! पढ़ें सफलता की कहानी *प्रियंका* की जुबानी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मेहनत और लगन के बल पर नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं इसकी बानगी है रानीबाग की प्रियंका गोस्वामी। पढ़ें सफलता की कहानी प्रियंका की जुबानी!

ADVERTISEMENTS

स्वयं सहायत समूह से जुड़कर- ऐपण का कार्य कर लखपति बनी रानीबाग की प्रियंका । लखपति बनने पर प्रियंका ने जताया सरकार का आभार । कहा सरकारी योजना का लाभ लेकर कोई भी आत्मनिर्भर बन सकता है।

प्रियंका स्कूली बच्चों को भी सीखा रही एपण कला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2,200 से अधिक भर्तियां, यूकेएसएसएससी ने जारी किया पूरा कैलेंडर

इसी क्रम में नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अन्तर्गत महिलाओं को राज्य में संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल में सर्वे के अनुसार करीब 13300 लखपति दीदीयां है।

जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक है, बताते चलें हल्द्वानी के समीप ग्राम पंचायत रानीबाग में प्रियंका गोस्वामी ने स्वयं सहायत समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है। बताया कि बचपन से ऐपण आदि में रुचि थी। कुछ बेहतर करने की सोच को लेकर वहमां गौरा आजिविका समूह से जुड़कर दैनिक कार्यों के साथ समूह से छोटे छोटे ऋृण लिए।

समूह से जुड़ने के बाद ऐपण और मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरु किया। शुरुवाती दौर में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ नया करने की सोच ने मनोबल को झुकने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद, डीएम और चेयरमैन ने भरा स्व गणना फार्म! पढ़ें रामनगर अपडेट...

कुछ समय बाद आय में वृद्धि हुई।साथ ही समूह द्वारा सरस मेलों और अन्य कार्यक्रमों स्टाल लगाकर ऐपण आर्ट बेचा जाता है। बताया कि उनकी वार्षिक आय करीब 2 लाख रुपए है। साथ ही वह युवा पीढ़ी को भी ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने लखपति बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें