Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: *नहीं रहे पत्रकारों की आवाज बुलंद करने वाले* *विकास धूलिया*! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखण्ड (उत्तरांचल) प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य के प्रमुख हिंदी दैनिक राज्य ब्यूरो प्रमुख, विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है।

ADVERTISEMENTS

बताते चलें विकास धूलिया उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन के समाचार से प्रदेश भर में पत्रकारों सहित प्रदेश में शोक की लहर फ़ैल गयी है।

स्व. धूलिया पत्रकारिता में अपनी निष्ठा, संवेदनशीलता और मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उनका विनम्र सरल स्वभाव सबको जोड़ने वाला था।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क और रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने चारधाम मार्ग के भूमि विवाद 15 दिन में निपटाने का दिया अल्टीमेटम

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नैनीताल में पत्रकारों के संगठन एनयूजेआई से जुड़े सदस्यों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इधर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भी स्व. विकास धूलिया के निधन पर पत्रकार समाज स्तब्ध है। लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, ओपी अग्निहोत्री, दीप जोशी, रमाकांत पंत, अजय उप्रेती, रणजीत बोरा, शानू के अलावा सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्व. विकास धूलिया के निधन को बहुत दुखद बताते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकार बिरादरी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

प्रेस क्लब में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें अपने प्रिय साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें