

पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल ने मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के बयान को पूरे प्रदेश का अपमान बताते हुए स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के व्यवहार की भी निंदा की है।
उत्तराखंड क्रांति दल नेता काशी सिंह एरी ने कहा है लंबे संघर्ष के बाद जनता ने पृथक राज्य बनाया है और अनेकों लोगों ने शहादत दी है लेकिन आज पहाड़ और पहाड़ी का अपमान किया जा रहा है जो असहनीय है।
यू के डी नेता ने कहा एक और बड़े आंदोलन की जरूरत महसूस होने लगी है। उन्होंने कहा 10 मार्च को राज्य के हर विधायक के आवास का घेराव किया जाएगा और प्रेम चंद्र अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त किए जाने की जगह भाजपा नेता जनता को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर यू के डी के कई नेता भी उपस्थित थे। दूसरी ओर 6 मार्च को गैरसैंण में भी आंदोलन की तैयारी चल पड़ी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित