Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

* ब्रेकिंग न्यूज * जमरानी में मकानों में आई दरारें! डीएम ने एस डी एम को भेजा! पढ़ें जमरानी बांध अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के अन्तर्गत राजस्व गांव पनिया मेहता के तोक खतीखान में जहां सात मकान स्थित हैं।

ADVERTISEMENTS

जिनमें से कुछ मकानों में दरार आने की सूचना पर जिलाधिकारी वंदना ने तत्काल संज्ञान लेते हुये बुधवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक की अगुवाई में एक टीम गठित कर जाँच के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा बुधवार को खतीखान तोक के इन मकानों का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

मौके पर कुछ मकानों में दरार पाई गई, इस दौरान भू-वैज्ञानिक द्वारा गहनता से मकानों का निरिक्षण करते हुए अपनी राय देते हुए कहा कि मकानों में आई दरारों के मापन हेतु शीघ्र ही भूकम्प मापी सयन्त्र (सिस्मोग्राफ) लगाना होगा।

इस सम्बन्ध में समिति द्वारा तत्काल उक्त सयंत्र लगाए जाने का निर्णय लिया गया जो शुक्रवार तक स्थापित कर दिया जायेगा। उक्त सयंत्र स्थापित होने तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ब्लास्टिंग पर रोक लगाई गई है।

इस सम्बन्ध में परियोजना प्रबन्धक जमरानी बांध को निर्देश दिये हैं कि सिस्मोग्राफ स्थापित होेने तक क्षेत्र में ब्लास्टिंग न की जाए। इस दौरान गांव में टीम द्वारा सुरक्षा दीवार का भी निर्माण करने के की बात करते हुए परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में कांग्रेस भाजपा में घमासान! पढ़ें~उधमसिंह नगर अपडेट...

निरीक्षण के दौरान भू वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट, जमरानी बांध परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें