Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना महानिदेशक बीडी तिवारी ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण और सुनी पत्रकारों की समस्या! पढ़ें क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया और सुनी पत्रकारों की समस्या

ADVERTISEMENTS

महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की व उनकी समस्याओं को जाना।

महानिदेशक ने पत्रकार साथियों की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की पत्रकारों को विभिन्न सुविधाएं और योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट*! पढ़ें: ताजा मौसम विज्ञान

महानिदेशक सूचना श्री तिवारी ने अवगत कराया कि शीघ्र ही प्रदेश में तहसील स्तर तक प्रेस प्रतिनिधियों को प्रेस मान्यता दिलाए जाने हेतु नियमावली तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर भी कार्यवाही गतिमान है।

इस दौरान महानिदेशक ने प्रभारी मीडिया सेंटर को पत्रकारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हल्द्वानी मीडिया सेंटर में हैल्थ कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का बृहद प्रचार प्रसार एवं आमजन की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुचाने हेतु सभी मीडिया सराहनीय तौर पर कार्य कर रही है,इस हेतु उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन बालिका अचानक लापता*! पढ़ें~ चोरगलिया अपडेट...

इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महानिदेशक के सम्मुख अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा जिसमें मान्यता स्थिलिकरण किए जाने,मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी गेस्ट हाउसों में किराया मुफ्त करने,चिकित्सा उपचार का भुगतान समय पर कराए जाने सहित अन्य समस्याओं को रखा गया।

इससे पूर्व मीडिया सेंटर आगमन पर सभी पत्रकार बंधुओं सहित प्रभारी मीडिया सेन्टर गिरिजा जोशी,डीआईओ नैनीताल ज्योति सुंदरियाल द्वारा बुके देकर महानिदेशक का स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें