Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

जनपद उत्तरकाशी – मोरी में आगजनी की घटना पर सांसद जी ने व्यक्त की संवेदना

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad

(बेणीराम उनियाल)
जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फिताड़ी में हुई आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस आकस्मिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे संकट एवं पीड़ा में डाल दिया है।
सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएँ सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी की कुशलता एवं सुरक्षा की कामना की है।
सांसद जी ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक सहायता, खाद्य सामग्री एवं अस्थायी आवास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों के आवास एवं खाद्यान्न भंडार नष्ट हुए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता से वंचित न रखा जाए तथा सभी को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: मिशन: २०२७ *तो क्या सीएम पुष्कर धामी को बनना पड़ेगा धुरंधर*! *क्या अंकिता भंडारी प्रकरण बनेगा गले की हड्डी*! पढ़ें : खास अपडेट...


सांसद जी ने भविष्य में इस प्रकार की आकस्मिक आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावितों को साहस एवं शक्ति प्रदान करें तथा वे शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

रजनीश कौंसवाल
(जनसम्पर्क अधिकारी)
सांसद, टिहरी गढ़वाल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें