Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *द फाउण्डेशन अकादमी में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। द फाउण्डेशन अकादमी रावत नगर 1,बिंदुखत्ता में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यवीर त्यागी एवं प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय गान प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा, सड़क और खेल के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये मंजूर

उसके उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उनका स्मरण करते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अंग्रेजी एवं हिंदी में गाॅंधीजी एवं शास्त्री जी की जीवनी, जीवन कार्यों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को विभिन्न माध्यमों के द्वारा प्रकाश डाला गया।

साथ ही उन दोनों के महान व्यक्तित्व को समझने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री भी छात्र-छात्राओं को दिखाई गई। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों ने बैठकर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति में “वैष्णव जन तथा रघुपति राघव राजा राम” भजन का गायन किया।

अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई तथा “गाॅंधी जी एवं शास्त्री जी” अमर रहे, जय जवान – जय किसान का नारा देते हुए सभा विसर्जित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें