Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अधर्म पर धर्म की जीत का जनादेश है दशहरा*! पढ़ें लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहां किया संबोधन*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। यहां राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल में आयोजित श्री रामलीला मंचन का दशहरे पर रावण का पुतला दहन करने व राजतिलक के उपरांत समापन हो गया।

ADVERTISEMENTS

दशम दिवस के अवसर पर लालकुआं के (चर्चित नेता) पूर्व सैनिक व लालकुआं नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा भगवान श्री राम ने मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए अवतार लिया था इसलिए उनके विचारों को अंगीकृत कर हमें अपना जीवन सफल बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस अवसर पर ऐतिहासिक भीड़ ने चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी का तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया। कमेटी प्रबंधक जीवन जोशी ने कहा भगवान श्री राम के आदर्श समाज में स्थापित हों इसके निमित्त ही श्री रामलीला का मंचन किया जाता है। उन्होंने कमेटी पदाधिकारी और ग्रामीणों की ओर से आगंतुकों का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कमेटी के संयोजक मंडल की ओर से प्रतीक जोशी और धन सिंह गड़िया ने मुख्य अतिथि बतौर आमंत्रित चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कमेटी द्वारा कर्मठ कार्यकर्ता और अच्छा प्रदर्शन करने वाले पात्रों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

समापन अवसर पर कमेटी के संरक्षक कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, अध्यक्ष हरीश बिसौती, प्रबंधक जीवन जोशी, सचिव सुरेश दानू, जीवन खर्कवाल, सोनू जोशी, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गड़िया, प्रकाश चंद्र मिश्रा, दीपक मेलकानी, राजू बोरा, वीरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह कार्की, पूरन सिंह विष्ट, डुंगर सिंह, प्रेम सिंह, मदन तुलेडा, सोनू पाण्डेय, बलवंत सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह बगडवाल, नंदन सिंह तुलेडा, मुकुल पाण्डेय, चंद्र मणि मेलकानी, हरीश चंद्र गुर्रानी, नैनवाल जी, जगदीश पंत, विनोद बिष्ट सहित सभी पदाधिकारी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें