

भीमताल। डीएम वंदना सिंह के निर्देेश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा ’सुशासन सप्ताह’ – प्रशासन गांव की ओर कैम्पेन अवधि (दिनांक 19 से 24 दिसम्बर, 2024) में ’’सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन नगारी गांव, भीमताल के राजकीय प्राइमरी विद्यालय में किया गया।
जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गांव के लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। तत्पश्चात् उन्होंने लोगों से ग्रामीण इलाकों में हो समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से खराब सड़कों का सुधार, जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाईन के कार्य में लापरवाही और शिकायत का निराकरण करने, राजकीय प्राइमरी विद्यालय, तल्ला तिरछाखेत में 1 शौचालय का निर्माण कराये जाने, विद्यालय की छत की मरम्मत आदि की मांग की ।
जिस पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्याओं के निस्तारण करने की बात कही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट*! पढ़ें: ताजा मौसम विज्ञान
ब्रेकिंग न्यूज: *वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा…